देश में कोविद-19 (COVID-19) या कोरोना (Corona Virus) के कारण उत्पन्न हुए लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ने वाली है। यानी वर्तमान में देश में जो लॉकडाउन का समय-अंतराल 17 मई तक है, अब उसे आगे बढ़ा दिया जायेगा। और यह एक प्रकार से लॉक डाउन 4.0 से भी जाना जायेगा। इसकी सूचना स्वयं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने 12 मई को रात 8 बजे के अपने सम्बोधन में दी है। हालाँकि उन्होंने यह भी बताया क़ि इसकी विस्तृत जानकारी सभी देशवासियों को 18 मई से पहले-पहले दे दी जाएगी।
![]() |
Source: Internet |
20 लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज किया घोषित:
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने सम्बोधन में सभी देशवासियों को ग्लोबल पेंडेमिक लॉकडाउन की इस आफत से उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज भी घोषित किया है। जिसकी विस्तृत जानकारी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भरता के साथ-साथ लोकल उतपादन को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
नीचे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज के सम्बोधन में कही गयी महत्वपूर्ण बातें-
- महामारी के इस वक़्त में हमें थकना,हारना और टूटना नहीं है।
- कोरोना वायरस द्वारा हुई इस भयंकर बीमारी से बचना भी है और आगे बढ़ना भी है।
- 21वीं सदी हिन्दुस्तान की होगी यह सुना था, मगर अब ये सपना ही नहीं, हकीकत करने की जिम्मेदारी भी है।
- आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर।
- कच्छ (गुजरात का क्षेत्र) में भूकंप से हुई आपदा और उसके बाद हुए सकारात्मक बदलाव का उदहारण दिया।
- पहले नाममात्र परन्तु अब 2 लाख PPE किट व N -95 मास्क प्रत्येक का प्रतिदिन उत्पादन।
- लोकल लेवल पर डिमांड और सप्लाई चैन का सशक्त होना बहुत जरुरी।
- यह आर्थिक पैकेज, भारत की GDP का करीब 10%।
- इस आर्थिक पैकेज में LAND / LABOUR / LIQUIDITY / LAW सभी पर जोर।
- कुटीर/लघु/मंझले/MSME उद्योग के लिए यह पैकेज महत्वपूर्ण आधार।
- देश के किसान, श्रमिक, मध्यम वर्ग, उद्योग जगत तथा अन्य सभी जो दिनरात मेहनत कर, ईमानदारी से TAX भर, देश के उत्थान में अपना योगदान देते हैं उनका धन्यवाद् किया तथा सभी को इस विषम परिस्थिति से उबरने के लिए संकल्पित किया।
0 टिप्पणियाँ